फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों के बार पदाधिकारी मिलेंगे सीएम से

Sun, 27 Jul 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव रविवार को यहां पहुंचे और बैठक में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष राहुल तंवर ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि सभी जिलों के पदाधिकारी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे।

इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रिंस आर्य, सचिव राजेश मोरथला, सुशील कुमार, हरपाल सिंह, विजयपाल, महेंद्र सिंह तंवर, साहब सिंह सैनी, राकेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान राहुल तंवर एडवोकेट ने बताया कि उनकी मांगों में प्रदेश सरकार की तरफ से हर जिला बार एसोसिएशन को 50 लाख और उपमंडल बार एसोसिएशन को 25 लाख रुपये एडवोकेट कल्याण कोष के लिए हर वर्ष दिए जाएं, नए चैंबरों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, वकीलों के लिए हाउसिंग सोसाइटी एवं प्लाट की व्यवस्था की जाए और मुअक्लि शैड, लाइब्रेरी और बार रूप की बिजली के बिल का भुगतान सरकार करे।

सह सचिव अंकित गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रशासन से मांग की गई है कि वकीलों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाया जाए।

इसके साथ ही पंजाब एवं हरियाणा बार काऊंसिंल से मांग की गई कि किसी भी वकील की मृत्यु पर न्यूनतम 10 लाख रूपए प्रभावित परिवार को देने की व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर सुरेंद्र ढुल, लोकेंद्र फौगाट, राजकुमार चौहान, रमेश मैहता, शक्ति सिंह, मनोज शर्मा, धर्मपाल जाखड़, अनिल सैनी, अश्विनी गहलावत, वीरेंद्र मौर, देवराज शर्मा, रमेश गुप्ता, अजैब सिंह बराड़, विक्रम भारद्वाज, संजीव यादव और जयनारायण के अलावा विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे। विभिन्न जिलों से आए एडवोकेटस ने जिला बार एसोसिएशन कुरूक्षेत्र के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें