फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने की शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक विकास की गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने वाली कई रोचक और जानकारी पूर्ण गतिविधियों आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि गुरनाम सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल दुनिया में सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की आदत डालनी होगी। दिन की शुरुआत स्टार्ट-अप आइडियाज पर व्याख्यान से हुई, जिसके बाद छात्रों ने चॉकलेट बनाने का व्यावहारिक सत्र भी किया। यह सत्र होम साइंस शिक्षिका श्वेता गोयल द्वारा संचालित किया गया। डॉ. गोयल ने छात्रों को फूड टेक्नोलॉजी में उद्यमिता के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज का युवा अपने ज्ञान और कौशल से नए व्यावसायिक अवसर पैदा कर सकता है। दोपहर सत्र में प्लास्टिक मुक्त भारत पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें गांव बकाली के सरपंच परमिंद्र सिंह मौजूद रहे। छात्रों ने विकसित भारतपर व्याख्यान में भाग लिया। यह सत्र राजनीतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित द्वारा प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें