फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे दिन शिव चरित्र और माता पार्वती के जन्म का वर्णन

विज्ञापन
लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा सुनाते पंडित अनिल पराशर। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम व अन्नक्षेत्र में संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन सिहोर मध्यप्रदेश से पधारे कथाव्यास पंडित अनिल पाराशर ने संत बाबा बंसीवाले का स्मरण करते हुए प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि गंगा में स्नान करने से मन स्वच्छ होता है लेकिन संतों का समाज चलता फिरता प्रयागराज है। इनका सत्संग मिल जाए तो सारे कष्ट एवं दोष दूर हो जाते हैं। कथा प्रसंग में शिव चरित्र और मां पार्वती के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथाव्यास पराशर ने कहा कि श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, लोक मंगलकारी है। प्रभु श्रीराम का आचरण व व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। मुख्य अतिथि सीए संगीत सिंघल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंघल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल माटा और हरिंद्र सिंघल ने व्यासपीठ की आरती की। इससे पहले पंडित नरेश नौटियाल व सहयोगियों ने मुख्य यजमान विजेंद्र गोयल कृष्णा गोयल, मुकेश गर्ग और विनय गर्ग से सर्वतोभद्र मंडल एवं नवग्रह मंडल आदि का पूजन कराया। इस अवसर पर सुनील गर्ग, सुभाष जिंदल, पवन गोयल, विकास सिंघल, अनुज गोयल, सुरेश कंसल, मदनलाल गोयल, संजय सिंघल तथा ज्ञानचंद खेडवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें