फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने का बेहतर माध्यम : डॉ. रजनी गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के बीएससी होम साइंस विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने परिसर में बेकरी उत्पादों की बिक्री का सफल आयोजन कर उद्यमिता कौशल और पाक कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों की ओर से तैयार किए गए आटा बिस्कुट, बाजरा बिस्कुट, टूटी-फ्रूटी बिस्कुट, जीरा बिस्कुट, चॉकलेट बिस्कुट, चॉकलेट मफिन, चॉकलेट केक, ब्राउनी और मार्बल केक जैसे विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए।

सभी उत्पाद विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी गोयल और संकाय सदस्य डॉ. श्वेता गोयल के मार्गदर्शन और देखरेख में तैयार किए गए। उनके निर्देशन में छात्रों ने तैयारी के दौरान पोषण मूल्य, खाद्य सुरक्षा और व्यावसायिक प्रस्तुति के उच्च मानकों का विशेष ध्यान रखा।
विज्ञापन


डॉ. रजनी गोयल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्याहारिक रूप में लागू करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में उद्यमिता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह आयोजन छात्रों के शैक्षणिक प्रशिक्षण का व्यावहारिक रूप था जिससे उन्हें उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने और वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय समुदाय ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों ने इन हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। उत्पादों की गुणवत्ता और आकर्षण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र दो घंटे के भीतर सभी उत्पादों की बिक्री हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें