फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में पहले दिन आठ मंडियों में हुई 7990 क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में धान खरीद की शुरूआत करवाते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा । संव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के एलान के बाद सोमवार को जिलेभर में पीआर धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के 22 अनाजमंडी व खरीद केंद्रों में से 14 खाली ही रहे जबकि आठ पर 7990 क्विंटल धान की खरीद की गई। वहीं करीब सवा लाख क्विंटल धान की देर शाम तक आवक हुई। धान खरीद के पहले दिन संबंधित अधिकारियों से लेकर आढ़ती भी तैयारियों में ही लीन दिखाई दिए जबकि खरीद में राइस मिलर्स का भी पेंच फंसा रहा।
विज्ञापन

फिलहाल राइस मिलर्स धान उठाने को तैयार नहीं हैं और मंगलवार को एसोसिएशन की पिहोवा के एक बैंकेट हॉल में अहम बैठक होगी जिसमें मांगों के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के दौरान पिहोवा में ही एसोसिएशन की प्रदेश के खाद्य एवं पूर्ति मंत्री राजेश नागर से भी चर्चा हो सकती है। मिलर्स सोमवार देर रात तक बैठक की तैयारी करते रहे।
मिलर्स का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई पॉलिसी में मिलर्स पर बैंक गारंटी दिए जाने की शर्त लगा दी गई, जो वापस ली जानी चाहिए। उठान ठेकेदार के माध्यम से नहीं सीधे मिलर्स से करवाई जाए।
विज्ञापन

अभी मिलर्स का पंजीकरण तक नहीं : भले ही धान खरीद शुरू हो गई है लेकिन उठान बड़ी समस्या बन सकती है। इसमें राइस मिलर्स का अभी तक पंजीकरण न होना माना जा रहा है। मिलर्स की मानें तो उनकी मांगें पूरी होने पर ही वे पंजीकरण करवाएंगे जिसके बाद ही धान उठान के लिए गाड़ियां तय हाेंगी। एसोसिएशन चेयरमैन ज्वैल सिंगला का कहना है कि मिलर्स किसी प्रकार के विरोध में पक्ष में नहीं है। वे सिर्फ अपनी बात रखना चाहते हैं और इसके लिए ही पिहोवा में बैठक बुलाई है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि सरकार उनकी मांगें मानने को तैयार है और जल्द काम सुचारू शुरू हो जाएगा।
मानक अनुसार 12 में से दो ढेरियां मिली : हरजीत सिंह : थानेसर मार्केटिंग बोर्ड सचिव सरदार हरजीत सिंह का कहना है कि अभी धान नमी वाली ही ज्यादा आ रही है। थानेसर अनाजमंडी में ही पहले दिन सुबह जब पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा खरीद शुरू करवाने पहुंचे तो उस दौरान 12 ढेरियाें में नमी जांची गई जिनमें से 10 में 23 फीसदी तक नमी मिली। दो ढेरियों में ही तय मानक 17 फीसदी तक मिला जिनकी तत्काल खरीद कर ली गई। इसके बाद शाम तक खरीद कार्य जारी रखा गया। उनका कहना है कि सभी मंडियों में खरीद के लिए तैयारियां पूरी की हुई हैं। किसानों को अपना धान सुखाकर ही लाना चाहिए, ताकि यहां खरीद के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें