कुरुक्षेत्र। कार्यालय में काम निपटाने के बाद देर शाम को साइकिल से घर जाते उपायुक्त विश्राम कुमा
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा तेल बचाने के आह्वान के चलते जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भी साइकिल की सवारी शुरू कर दी है। मंगलवार को वे साइकिल से कार्यालय पहुंचे तो देर शाम तक काम निपटाने के बाद साइकिल से ही वापस घर के लिए लौटे।
उनका यह प्रयास अन्य अधिकारियों में भी चर्चा का विषय बन गया है और अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे अधिकारी भी इसी तर्ज पर साइकिल यात्रा करने लगेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन छोड़कर साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या पैदल यात्रा को अपनाएं। संवाद