फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निर्जला एकादशी पर सामाजिक संस्थाआें ने छबील लगा की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शुक्रवार को निर्जला एकादशी की धूम रही, जिसके चलते सुबह से लेकर शाम तक जगह-जगह छबीलें लगाई गई। व्यक्ति से लेकर दुकानदार व सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी आयोजन किए गए, जहां राहगीरों को मीठा सरबत पिलाया गया।
अनेक जगह पकौड़े से लेकर जूस तक की छबील लगाई गई तो बड़ी संख्या में लोग सेवा करते दिखाई दिए। राहगीरों ने भी शरबत पीकर प्यास बुझाई। श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। यह पूजन विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया।
विज्ञापन

मंदिर में आचार्य प. प्रतीक शर्मा एवं प. पंकज ने ब्रह्मचारियों के साथ विधिवत पूजन किया। ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं ने निर्जला एकादशी पर विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग व भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करते हुए पूजन किया। श्री जयराम विद्यापीठ में निर्जला एकादशी के अवसर पर भंडारा एवं शीतल शरबत जल की छबील लगाई गई। भंडारे व छबील में साधु संतों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने निर्जला एकादशी पर की जल सेवा : कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा अग्रवाल धर्मशाला सीकरी चौक के गेट पर निर्जला एकादशी पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन पूरा दिन चली। छबील में संस्था के सदस्य व पदाधिकारी आते-जाते लोगों को शरबत पिलाते नजर आए। प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के अनुसार निर्जला एकादशी सनातन धर्म में महत्वपूर्ण एकादशी है जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है।
निर्जला एकादशी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पूजन : कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में शुक्रवार को ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
खादी ग्रामोद्योग संघ ने लगाई शरबत तथा जलजीरे की छबील : कुरुक्षेत्र। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के कारीगर एवं कार्यकर्ता लोगों को श्रेष्ठ खादी के वस्त्र उपलब्ध करवाने के साथ समाजसेवा का कार्यों में भी आगे रहते है। खादी ग्रामोद्योग संघ के सचिव एवं व्यवस्थापक सतपाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर संस्था की तरफ से शरबत तथा जलजीरे की छबील लगाई गई। पूरा दिन आने जाने वाले राहगीरों के लिए सभी कार्यकर्ताओं व कारीगरों ने उत्साह एवं सेवाभाव से जलजीरा तथा शरबत वितरित किया।
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर लगाई जगह-जगह मीठे पानी की छबील : बाबैन। निर्जला एकादशी पर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ- साथ दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाया, जिसमें राहगीरों ने ठंडा जल पीकर गर्मी से राहत महसूस की। बाबैन के लाडवा- शाहाबाद रोड पर खेड़ा मंदिर सेवा समिति व खेड़ा महिला मंडली द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसमे बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला ने मुख्य तौर से छबील में पहुंच कर सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें