फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में ओमप्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल में विजेता बच्चे स्टॉफ सदस्यों के साथ सम्मान दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। भारत विकास परिषद की ओर से दून पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान ओमप्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
प्रकल्प प्रमुख नरेश बंसल ने बताया कि मुख्यातिथि नरेंद्र सिंघल शुभारंभ किया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने भाग लिया तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों की लिखित परीक्षा कराई गई व उसमें सर्वाधिक अंक लेने वाली छह छह टीमों के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज मास्टर की भूमिका रेनू सिंघल एवं पूनम सैनी ने निभाई। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान ओमप्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान के बी स्कॉलर्स स्कूल, तृतीय स्थान यूनिक शिक्षा निकेतन, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान ओमप्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। मौके पर दून स्कूल की प्राचार्य अनिता शर्मा, अनीता जिंदल, सतविंद्र सिंह, हेमंत सैनी, अरुण गर्ग, सुभाष जिंदल, अनिल गोयल, राकेश गुप्ता, साहिल सिंघल, अमन पंजेटा, राजेश गर्ग, रितु गुप्ता, आशा चौधरी, अनु गर्ग, बबिता शर्मा, गुमलेश जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें