फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को हर शिकायत पर फोकस रखकर करना होगा काम : आशीष कुमार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में ​शिकायत सुनते अ​धिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आमजन की एक-एक शिकायत का निर्धारित समय अवधि के अंदर समाधान करने पर अधिकारियों को विशेष फोकस रखना होगा। इस जिले के हर नागरिक को सरकार की योजना का लाभ मिले और नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं समय पर मिले और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की प्रणाली पर अधिकारियों को काम करना होगा। ये निर्देश नगराधीश आशीष कुमार ने दिए।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो, जन संवाद, सीपी ग्राम पोर्टल, सोशल मीडिया पोर्टल, समाधान शिविर की शिकायतों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन को मुख्यमंत्री के पास चंडीगढ़ समस्या ना लेकर जाना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय पर सीएम विंडों सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जन संवाद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीणों के द्वार पर जाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें