बाबैन। भगवान परशुराम प्रकट दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे ब्राह्मण समाज
बाबैन। भगवान परशुराम प्रकट दिवस पर 3 मई को भव्य आयोजन होगा। इसके संबंध में ब्राह्मण समाज लगातार कार्याें व तैयारियों में जुटा है। वरिष्ठ नेताओं और आमजन की टोलियां गांव दर गांव कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। कार्यक्रम संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता डॉ. फकीर चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उनके प्रकट दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाना समाज का कर्तव्य है। बाबैन में 3 मई को निजी पैलेस में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगी। मंडल प्रधान विकास शर्मा, बाबैन ब्लॉक प्रधान कदम शर्मा, उपदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
बाबैन। भगवान परशुराम प्रकट दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे ब्राह्मण समाज