फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी लापरवाह, फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले शहर की जो मंडी व बाजार करीब 30 साल पुराने कब्जों से मुक्त हुए थे, अधिकारियों की अनदेखी के कारण यहां फिर से कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। फिर से कब्जाधारियों ने सड़क पर 20-20 फुट तक कब्जा जमा लिया हैं। थानेसर बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी की करीब 70 फुट चौड़ी सड़क सिमट कर 25 से 35 फुट रह गई है। दुकान के सामान को सीमा में रखने के लिए लगाई गई पीली पट्टी भी पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर परिषद कार्यालय इसी बाजार में स्थित होने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। पिछले कई माह से नगर परिषद द्वारा बाजार से इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई अभियान तक नहीं चलाया गया और न ही कोई कार्रवाई अमल में लाई गई। कुछ दिन पूर्व यातायात पुलिस ने जरूर कुछ जगह से कब्जे हटवाए थे, लेकिन बाद में वह भी कार्रवाई करते नजर नहीं आए। अधिकारियों की इन अनदेखी के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि मंडी व बाजार में सारा दिन जाम लगा रहता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस तैनात तो रहती है, लेकिन स्थिति फिर भी खराब नजर आती है।
विज्ञापन

पिछले साल तत्कालीन उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा जिला को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब डेढ़ माह में 30 साल से भी ज्यादा पुराने कब्जे सख्ती बरतते हुए हटवाए गए। राजनीतिक धौंस दिखाते हुए कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारी पीछे नहीं हटे। हालांकि कुछ माह बाद उपायुक्त का तबादला हो गया, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई।
पिछले साल जब बाजार अतिक्रमण मुक्त हो गए थे तो दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दुकानों के आगे एक पीली पट्टी लगाई थी। इस पीली पट्टी से आगे यदि कोई दुकानदार सामान रखता था तो नगर परिषद उसे जब्त कर लेती थी। धीरे-धीरे यह पट्टी धूमिल होकर गायब ही हो गई। अब हालात फिर से बिगड़ गए हैं। सड़कों पर 20-20 फुट तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया और इन पर अब कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही।
विज्ञापन

लगातार पांव पसार रहे कोरोना को देखते प्रशासन ने सख्ती बरतने के दावे तो कर रहा है। बात करें थानेसर बाजार व पुरानी सब्जी मंडी की तो यहां बगैर मास्क सोशल डिस्टेंस की धज्जियां सरेआम उड़ते दिखाई दे रही हैं। दुकानदार भी बिना मास्क ही ग्राहकों को सामान दे रहे हैं और बहुत से ग्राहम भी बगैर मास्क खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
बाजार के आसपास कई मोहल्ले हैं, जिनका रास्ता बाजार से होकर ही जाता है। ऐसे में यहां से रोजाना हजारों वाहन भी गुजरते हैं। अतिक्रमण होने के कारण यहां जाम लग जाता है और वाहनों की कतार लग जाती हैं।
एसडीएम थानेसर अखिल पिलानी ने कहा कि बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण गंभीर विषय है। उन्होंने इन एरिया को चिन्हित कर लिया है, यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे कि वह समय समय पर अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई करती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें