फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संकीर्तन में खाटू श्याम जी को लगाए छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री श्याम निशुल्क संकीर्तन मंडल पिपली की ओर से ब्रह्म सरोवर स्थित श्री द्रौपदी कूप श्याम मंदिर में 20 वें श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित भीम शर्मा और विक्रम शर्मा ने आयोजक गोपाल गर्ग,अनिता गर्ग परिवार से श्री श्याम और राधा का पूजन करवाया।
विज्ञापन

संकीर्तन के दौरान गायकों राजेश शर्मा, राजू बाबा, शुभम ने खाटू श्याम और राधाकृष्ण के मधुर भजनों तू राधे राधे बोल रे, क्या लागे तेरा मोल रे..., राधा नाम की लगाई फुलवारी कि पत्ता-पत्ता श्याम बोलता..., से समां बांधा।
संकीर्तन के पश्चात खाटू श्याम जी को छप्पन भोग लगाए गए। श्री श्याम आरती में पंडित दुर्गा दत्त शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, तेज प्रताप, अमर पंडित, शक्ति शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजन शर्मा,पूजा, निशा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें