फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल बढ़ाना प्रशिक्षण का उद्देश्य

विज्ञापन
प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देतीं डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तकनीकी प्रशिक्षण का उद्देश्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के ज्ञान और तकनीकी कौशल को बढ़ाना है। रिफ्रेशर कोर्स कर्मचारियों को सीखने के अनुभव प्रदान करता है जो किसी कर्मचारी को किसी संगठन के लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने में अपने योगदान को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है। यह बातें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी ने कहीं। वे शनिवार को ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा विश्वविद्यालय के सहायकों के आयोजित साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स के के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं।
प्रो. चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय मे जल्द ही आईयूएमएस प्रणाली पूरी तरह लागू होने वाली है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही ए-प्लस ग्रेड व शिक्षा व शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है। उन्होंने रिफ्रेशर कोर्स के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार रिफ्रेशर कोर्स के समन्वयक थे। इस एक सप्ताह के दौरान एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और आउटलुक पर काम करने के संबंध में प्रो. राजेंद्र नाथ, अध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग और विभाग के संकाय सदस्यों डॉ कंवल गर्ग, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. सचिन लालर और डॉ. मोनिका द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

केयू के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया यह रिफ्रेशर कोर्स राज्य प्रशिक्षण नीति 2020 के अनुसार स्थापित प्रशिक्षण योजना और निगरानी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाता है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य सभी राज्य संगठनों के सभी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण देना है। उन्होंने बताया दूसरे बैच में 52 सहायकों ने भाग लिया। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 13 से 18 जून तक सहायकों के तीसरे बैच के लिए इस रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें