फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेरे आंगन में पधारो गणपति गणेश जी...

विज्ञापन
लाडवा। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्री गणेश महोत्सव पर संकीर्तन करते  महंत जगन्नाथ पुरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सोमवार को श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने भजनों से वातावरण ऐसा भक्तिमय बना दिया कि हर कोई नाचने को मजबूर हुआ। महंत जगन्नाथ पुरी के मेरे आंगन में पधारो गणपति गणेश जी भजन से हर कोई भावविभोर हो उठा। विघ्न हरण मंगल करण जय गणपति महाराज भजन ने भी सभी को मस्त कर दिया।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती के पुत्र भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। शास्त्रों के अनुसार किसी भी पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की वंदना, स्तुति के बिना पूजा नहीं शुरू की जाती है। ऐसा नहीं करने से फल की प्राप्ति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें