कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनएसएस की हेल्प डेस्क पर जानकारी लेता छात्र। स्वयं
- फोटो : srinagar news
कुरुक्षेत्र। केयू में दाखिले के लिए पहुंच रहे नए विद्यार्थियों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-3 की ओर से बुधवार को हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज के सत्यापन, छात्रावास, छात्रवृत्ति और विश्वविद्यालय की अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हेल्प डेस्क पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने नए विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रवेश प्रक्रिया और विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। कई विद्यार्थियों ने दस्तावेज और प्रवेश से जुड़ी जानकारी ली, जबकि छात्रावास और छात्रवृत्ति को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। एनएसएस यूनिट-3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने कहा कि नए विद्यार्थियों की सहायता करना एनएसएस की सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।