फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर एनएसजी की हाई-लेवल मॉक ड्रिल : विस्फोट व गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ब्रह्मसरोवर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां कात्यानी देवी मंदिर परिसर में मॉक ड्रिल के दौरान घूमते कृत्रिम आंतकवादी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की उच्चस्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तैयारी को परखना और मजबूत करना रहा। इसके लिए शाम की आरती के बाद ब्रह्मसरोवर को खाली कराया गया। इसके बाद कृत्रिम आतंकवादी वाहन से मंदिर परिसर में घुसे और बंधक स्थिति बना दी।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान ब्रह्मसरोवर देर रात सोमवार को एक युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया। पुरुषोत्तमपुरा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर पर कथित आतंकवादियों ने कब्जा कर श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया। विस्फोटों की गूंज, चीखें और गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी।
एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो तूफानी गति से पहुंचे और दो-तीन घंटे चले ऑपरेशन में आतंकियों को निष्क्रिय कर सभी बंधकों को सुरक्षित निकाला। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। थाना केयूके प्रभारी विशाल ने बताया कि यह अभ्यास वास्तविक खतरे में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए था। पवित्र स्थलों पर बढ़ते जोखिमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें