कुरुक्षेत्र। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के डिपो से जुड़े एक मामले की जांच रिपोर्ट में आदेशों की अवहेलना करने पर विभाग के इंस्पेक्टर नवीन को सस्पेंड कर दिया गया। विभाग के मंत्री राजेश नागर ने इसके साथ ही इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित तीन मामलों में केस दर्ज करने के भी निर्देश दिए।
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री मंगलवार को दोपहर बाद जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सामने आई शिकायत पर जवाब तलब किया। जांच अधिकारी लाडवा के एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि विभाग के नियमों के अनुसार मामले में गलत कार्रवाई करना व गांवों की आपूर्ति को दूर के गांवों के साथ जोड़ा जाना पाया गया। वहीं एक अन्य शिकायत में डिपो होल्डर के पिता ने लिखित में बताया कि अधिकारियों ने ही उससे गलत लिखवाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने विभाग के इंस्पेक्टर नवीन को सस्पेंड करने और इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में 15 शिकायतों में से नौ शिकायतों का समाधान किया गया।
गांव कतलाहड़ी निवासी सिमरन की शिकायत पर मंत्री ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के अनुसूचित जाति व इनकम संबंधी कागजात की जांच करते हुए फीस माफ की जाए। वहीं हाईकोर्ट के एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्क की शिकायत पर नगर पालिका शाहाबाद को निर्देश दिए कि निशानदेही करके शिकायतकर्ता की जमीन को छोड़कर रास्ते का निर्माण किया जाए। इस दौरान विधायक थानेसर अशोक अरोड़ा, विधायक शाहाबाद रामकरण काला, जिला अध्यक्ष सरदार तिजेंदर गोल्डी भी मौजूद रहे।
जबरदस्ती कब्जा करने वाले के खिलाफ किया जाए केस
विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश व गगनदीप की शिकायत और जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद मंत्री ने प्रशासन व पुलिस को निर्देश दिए कि उनकी ओर से खरीदी गई जमीन पर कब्जा दिलाया जाए और जबरदस्ती कब्जा करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मकान लेने के बाद कब्जा ले लिया था। कुछ दिनों के बाद उनके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर परेशान करने लगे।
दुकान गिराने वाला रिपेयर न करे तो केस दर्ज हो
छोटा बाजार निवासी भीमसेन चावला की शिकायत पर उसकी दुकान को गिराने वाले को रिपेयर करवाने के लिए कहा। ऐसा न करने पर पुलिस प्रशासन को उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए। छोटा बाजार निवासी भीमसेन चावला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान को गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया।
वहीं गांव खेड़ा निवासी सचिन कुमार व सुल्तान सिंह की शिकायत पर खुद के खेत में मिट्टी डालकर सड़क पर पानी क्रॉसिंग के लिए बनाई गई सरकारी पुलिया को बंद करने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई करने और पीडब्ल्यूडी विभाग को पुलिया खोलने के निर्देश दिए गए।
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या रखते हुए पीड़ित। विज