फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब महिलाओं के काम को मिलेगा सम्मान, तीज पर्व पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब गांव की महिलाओं को अच्छा काम करने के लिए सम्मान मिलेगा। आज महिलाएं समाज हित के लिए काम करने के साथ-साथ स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं, तो वहीं प्रदेश सरकार की ओर से भी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं आज गांवों में जहां अपना घर स्वरोजगार स्थापित कर अपना घर चला रही हैं तो वहीं अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर उनके सपनों को पंख लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश भर में 57, 570 और जिले भर में 2700 महिला स्वंय सहायता समूह जुड़े हैं। कुरुक्षेत्र जिले में अच्छा काम करने वाले तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को इस बार चुना गया है, जिन्हें तीज पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से पानीपत में सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रदेश भर से 66 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश भर से तीज पर्व पर होने वाले इस कार्यक्रम में 30,000 के करीब महिलाएं शामिल होगी। जिले में पहला स्थान पिहोवा के गांव गढ़ी रोडान के श्रीओम स्वयं सहायता समूह ने हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान शाहाबाद के गांव बीजापुर के एकता स्वयं सहायता समूह ने प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर थानेसर के गांव दबखेड़ी का आरती स्वयं सहायता समूह रहा, इसके चयन के लिए प्रत्येक जिलों में कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें कई बड़े अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन



हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि प्रदेश के हर जिले से तीन स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। पहला स्थान प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान पर रहने वाले समूह को 50,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले समूह को 25,000 रुपये प्रदान कर तीज पर्व पर 19 अगस्त को पानीपत में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें