फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब 1.40 लाख आय वाली महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

Fri, 31 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दीन दयान लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अब एक लाख 40 हजार रुपये आय वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए जिलेभर में शुक्रवार तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन के बाद केवाईसी होने वाली महिलाओं को 1 नवंबर के दिन मुख्यमंत्री 2100 रुपये की राशि जारी करेंगे। योजना की नई सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में एक लाख 40 हजार रुपये सालाना आय तक वाले परिवार भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वाली महिलाओं को मासिक 2100 रुपये की महिला सम्मान राशि दी जाती है। महिलाओं की सुविधा के लिए दो दिवसीय पंजीकरण कैंप में सभी गांव व शहरों में अधिकारी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आज तक सभी गांवों व शहरों में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में महिलाएं रिहायशी प्रमाणपत्र, घर से सभी सदस्यों के आधार कार्ड, लाभार्थी का पैन कार्ड, लाभार्थी के माता-पिता व सास-ससुर का आधार कार्ड, बिजली का बिल, लाभार्थी की बैंक पासबुक साथ लेकर आएं और अपना आवेदन पत्र दायर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें