फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो दिन होगी रोडवेज कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल : बलदेव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए प्रदेशव्यापी हड़ताल अब दो दिन की होगी। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने 5 और 6 सितंबर को हड़ताल का निर्णय लिया है। साझा मोर्चा के बैनर तले इस हड़ताल की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सिरसा में हुई बैठक में पहले की 8 यूनियन के साथ अब कुल 14 यूनियन शामिल हुईं। सभी ने मिलकर दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल पर सहमति जताई। इस दौरान प्रदेश के सभी डिपो में रोडवेज बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, लंबित लाभ देना और खाली पदों पर नियमित भर्ती शामिल है। निजी बसों के स्थान पर रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने तथा ई-बसों को शामिल करने की भी मांग है। ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक कार्य नहीं हुआ, इसलिए आंदोलन को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें