फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूनिवर्सिटी की दीवारों को गंदा किया तो खैर नहीं

Thu, 27 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की दीवारों को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं है। विश्वविद्यालय में निर्धारित स्थानों पर ही अगर पोस्टर बैनर नहीं लगाए तो इसका खामियाजा पोस्टर लगाने वाले संगठनों और संस्थानों को भुगतना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की दिवारों पर निरंतर पोस्टर और बैनर से फैल रही गंदगी को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर आफिस ने सभी छात्र संगठनों से बातचीत कर निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय में अब निर्धारित स्थानों पर ही पोस्टर लग सकेंगे। प्रॉक्टर आफिस की ओर से गत 9 मार्च को इस संबंध में सभी छात्र संगठनों को बुलाकर बातचीत की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को साफ सुथरा रखने के लिए सभी छात्र संगठनों ने इसके लिए गठित कमेटी को आश्वासन दिया था कि विश्वविद्यालय में सुंदरता बनी रहे। इसके लिए सभी छात्र संगठनों ने निर्धारित स्थानों पर ही पोस्टर लगाने की सहमति दी थी। प्राक्टर प्रो. आरके देसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की दिवारें साफ सुथरी रहें, कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के आदेशानुसार एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, डिप्टी प्राक्टर प्रो. रमेश भारद्वाज, विधि विभाग के शिक्षक डॉ सुनील यादव, कार्यकारी अभियंता पृथ्वी सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता शामिल थे। कमेटी ने सभी छात्र संगठनों से अपील की है कि यूनिवर्सिटी में निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री को चस्पा करें। बैठक में कमेटी ने निर्णय लिया है कि दाखिले के समय विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से एक शपथ पत्र लिया जाए।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक है। इसकी सुंदरता भी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे विश्वविद्यालय को साफ सुथरा रखें। इसे ध्यान में रखते हुए कुलपति के निर्देशानुसार बनी कमेटी ने दिवारों की साफ सफाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।       
विज्ञापन


इन स्थानों पर चस्पा सकेंगे पोस्टर बैनर            
विश्वविद्यालय की दिवारों की साफ सफाई के लिए बनाई गई कमेटी के अनुसार विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए सैकेंड गेट इनसाइड, थर्ड गेट इनसाइड, ऑडिटोरियम, गर्ल्स  हॉस्टल मेन गेट, यूनिवर्सिटी मार्केट, लाइब्रेरी में बने नोटिस बोर्ड पर पोस्टर लगा सकेंगे।        
    
इसके साथ ही यूनिवर्सिटी मार्केट में बनी दुकानों के पीछे, आर्ट्स फैकल्टी के मुख्य द्वार के राइट साइड, कामर्स विभाग के साइकल स्टैंड, कम्यूनिटी सेंटर की पार्किंग में पोस्टर लगा सकेंगे। इसके साथ ही कमेटी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, लोक प्रशासन, अंग्रेजी, बॉटनी, बायोकेमिस्ट्री, यूआईईटी, मास कम्यूनिकेशन, एमबीए, टूरिज्म, ललित कला, विधि विभाग, न्यू आर्टस फैकल्टी बिल्डिंग में कुछ विशेष नोटिस बोर्ड लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें