फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब कुवि कराएगा श्रीमद्भगवद् गीता की पढ़ाई, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय को सौंपा जिम्मा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब विद्यार्थियों को गीता का पाठ भी पढ़ाएगा। इसके लिए बाकायदा कोर्स कराया जाएगा तो प्रमाणपत्र भी विद्यार्थियों को मिलेंगे। विश्वविद्यालय ने यह पढ़ाई दूरवर्ती निदेशालय के जरिए कराए जाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय यह कोर्स ऑनलाइन कराएगा, जिसके लिए जिम्मा दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय को सौंपा गया है। निदेशालय ने भी इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है तो वहीं इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन भी मांगे हैं।
विज्ञापन

गीता की पढ़ाई कराने को लेकर हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं इस्कॉन संस्था के बीच करार हुआ है। इस्कॉन के गीता विशेषज्ञ ही ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को गीता का पाठ पढ़ाएंगे। यह शाॅर्ट टर्म कोर्स 60 घंटे का होगा। पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इस्कॉन की ओर से ही तैयार किया जाएगा। विद्यार्थी पांच सौ रुपये फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इस्कॉन एनआईटी कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गीता का कोर्स कराएगा, जिसके लिए इस संस्थान के साथ भी एमओयू किया गया है।





सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ाने के लिए गीता जरूरी : प्रो. सचदेवा
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि गीता कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ाने और मानसिक खतरों जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन, एडिक्शन आदि के विरुद्ध छात्रों को सक्षम बनाने की शिक्षा दी जाएगी, इससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परिपक्व हाेंंगे।
विज्ञापन



31 अक्तूबर तक जमा कराए जा सकते हैं आवेदन : प्रो. मंजुला
दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि गीता कोर्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है, विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस कोर्स की पढ़ाई इस्कॉन के विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यम से करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें