फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डोपिंग के दोषी रहे खिलाड़ियों को नहीं मिल पाएगी छात्रवृत्ति

Thu, 04 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों में डोपिंग मामलों को लेकर प्रदेश का खेल विभाग भी सख्त हो गया है, जिसके चलते अब छात्रवृति लेने के लिए खिलाड़ियों को साबित करना होगा कि वह कभी भी डोपिंग में दोषी नहीं पाए गए है। इसके लिए उन्हें विभाग को शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद ही इन खिलाड़ियों को छात्रवृति मिल पाएगी। इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए है जबकि राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले व भाग लेने वाले एससी खिलाड़ी छात्रवृर्ति के लिए विभाग की वेबसाइट पर 31 अगस्त तक अपना आवेदन भर सकते हैं।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अरुण कांत ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने वर्ष 2016 में फेयर प्ले योजना के अंतर्गत एससी छात्रवृर्ति हेतु खिलाड़ियों से 31 अगस्त तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के अनुसार 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक  राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता और भाग लेने वाले एससी खिलाड़ी अपना आवेदन निर्धारित समयावधि तक आनलाइन भर सकते हैं। इस आवेदन की दोहरी हार्ड कापी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जाम करवानी होगी।
विज्ञापन


इस फार्म के साथ उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां, हरियाणा डोमोसाईल, एससी व आय प्रमाण पत्र साथ लगाना होगा। इस योजना के अनुसार खिलाड़ियों के माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी को एक शपथ पत्र पर अंडर टेकिंग देनी होगी की वह किसी डोपिंग में दोषी नहीं पाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें