फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 सीटर पर बस में 69 बच्चे, काटा चालान

Thu, 04 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
स्कूल में बस का निरीक्षण करता आटीओ का अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों और आरटीओ विभाग की टीम ने इस्माईलाबाद में डीएवी स्कूल की बस का चालान काटा है। यह चालान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटा गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह काजल ने बताया कि बाल कल्याण समिति को इस्माईलाबाद की इस स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। बस में  निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बिठाया जा रहा है। गर्मी के कारण बच्चों का बुरा हाल है।

इस शिकायत के आधार पर समिति के सदस्यों ने आरटीओ विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर बुधवार को स्कूल में छापा मारा  और मौके पर 32 सीटर बस में 32 बच्चों की बजाय 69 बच्चें सवार मिले। उन्होंने कहा है कि इस बस में कोई महिला हेल्पर भी नहीं थी और न ही स्कूल बसों का आने और जाने का कोई रिकार्ड स्कूल में दर्ज था। बसों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार कई अन्य खामियां भी पाई गई हैं। इन खामियों के चलते स्कूल बस का चालान काटा गया हैं। इधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि टीम ने स्कूल परिसर में बस चैक की है। यहां कुछ बच्चे जल्दी जाने के लिए दूसरी बस में चढ़ गए होंगे। सभी रूट के लिए अलग अलग बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें