फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधुनिक मूर्ति शिल्पकला से सजेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर का पावन तट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आधुनिक मुर्ति शिल्पकला कैंप का उद्घाटन करेते विधायक रामकुमार कश्यप व अंबाला मंडल - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर का पावन तट आधुनिक मूर्ति शिल्पकला से सजेगा। इस मूर्ति शिल्पकला का थीम महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता और आजादी का अमृत महोत्सव होगा। इसका जिम्मा हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग को सौंपा गया है। इसके लिए 8 से 10 टन के 21 पत्थर मंगवाए गए है। इन पत्थरों को तराश कर आगामी 18 दिनों में 5 से 10 फीट ऊंची 21 मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। इस विभाग की तरफ से सांस्कृतिक अधिकारी एवं प्रसिद्ध मूर्ति शिल्पकार हृदय कौशल सहित 21 युवा कलाकार आधुनिक मूर्ति शिल्पकला का कार्य करेंगे। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप व अंबाला मंडल की आयुक्त रेणु फुलिया ने शुक्रवार देर सायं ब्रह्मसरोवर, द्रोपदी कूप के पास आधुनिक मूर्ति शिल्पकला शिविर का उद्घाटन इससे पहले विधायक रामकुमार कश्यप, आयुक्त रेणु फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता ने नारियल तोड़कर और पत्थर पर औजार चलाकर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। अंबाला मंडल की आयुक्त रेणु फुलिया ने कहा कि महोत्सव में पहली बार आधुनिक मूर्ति शिल्पकला को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 42 शिल्पकारों की ड्यूटी लगाई गई है। ये शिल्पकार आगामी 18 दिनों ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही निर्धारित थीम पर ही पत्थर को तराश कर मूर्तियां बनाएंगे। केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि पुरुषोत्तमपुरा बाग पर 42 कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली 21 आधुनिक मूर्ति शिल्पकला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की संपत्ति होगी। इन सभी मूर्तियों को भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन रथ के निकट सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें