लाडवा। रामलीला में राम और भरत विलाप का मंचन करते कलाकार।विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
लाडवा। जय भारत कला मंच की ओर से संगम मार्केट में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम के वन प्रस्थान से पहले भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया। इसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। सगे भाइयों ने भरत और शत्रुघ्न की भूमिकाएं निभाईं। इस मार्मिक प्रस्तुति ने दर्शकों और सह-कलाकारों की आंखें नम कर दीं।
पंकज गर्ग ने भरत के किरदार में राम के प्रति भाई के प्रेम और समर्पण को जीवंत किया जबकि उनके छोटे भाई रोबिन गर्ग ने शत्रुघ्न की भूमिका में भाईचारे की भावना को बखूबी दर्शाया। भगवान राम की भूमिका में विक्की मलिक की शानदार अभिनय कला ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राम-भरत मिलन का दृश्य की दर्शकों ने जमकर सराहना की। रामलीला मंचन में कौशल्या की ओर से गाए अब करो चैन से राज बेटा भरत, रामचंद्र तो बन में भिजवा ही दिए .... भजन पर दर्शकों के आंसू निकल आए। आयोजकों ने बताया कि यह रामलीला स्थानीय संस्कृति को संजोने का एक सशक्त माध्यम है। इस वर्ष सगे भाइयों की जोड़ी ने मंचन को ऐतिहासिक बना दिया।
लाडवा। रामलीला में राम और भरत विलाप का मंचन करते कलाकार।विज्ञप्ति- फोटो : संवाद