फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी में जिला स्तर पर भर्ती को मंजूरी, रोजगार कार्यालयों में रोनक

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
दुनिया भर में जाएंगी 14 लाख नौकरियां।
विज्ञापन
 बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए और उनका रजिस्ट्रेशन करने के लिए शुरू किए लेकिन युवाओं को मोहभंग होने के बाद विरान हुए रोजगार कार्यालय एक बार फिर गुलजार होने लगे हैं। 
विज्ञापन

जिला स्तर पर 50 हजार पदों पर भर्ती की सरकारी घोषणा होते ही बेरोजगारों का रूख एक बार फिर रोजगार कार्यालयों की तरफ होने लगा है। कुरुक्षेत्र के इस कार्यालय में भी बेरोजगारों की भीड़ उमड़ने लगी है। कुछ दिनों पहले तक जहां इक्का-दुक्का युवा ही नजर आते थे, अब सौ से ज्यादा युवा यहां रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन लगाते देखे जा रहे हैं। हालांकि अब लाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है और घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, लेकिन इसकी कॉपी कार्यालय में जमा करानी जरूरी है। यही कॉपी जमा कराने के लिए हर दिन युवाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। 

पहले प्रतिदिन 10 से 15 युवा ही कराते थे पंजीकरण
रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की ओर युवाओं रूझान, प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर पर ग्रुप सी व डी के पदों को भरे जाने जाने के निर्णय के बाद देखने को मिला है। यह सरकार के निर्णय का ही असर है कि जहां पहले हर रोज महज 10 से 15 पढ़े-लिखे युवा ही अपना पंजीकरण करवा रहे थे वहीं अब हर रोज लगभग 100 युवा अपना पंजीकरण करवाने लगे हैं। जिसके चलते पिछले लगभग 15 दिनों में ही लगभग 1500 युवा अपना नया पंजीकरण करवा चुके हैं। ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया के चलते युवा अपने घरों से भी पंजीकरण कर इसकी प्रति कार्यालयों में जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन


 बता दें कि प्रदेश सरकार ने 22 जून को ही ग्रुप सी व डी की जिला स्तर पर अनुबंध के तहत भर्ती किए जाने का निर्णय लिया था। हालांकि इसके बाद सरकार व किसी विभाग की ओर से कोई नोटिफिकेशन व अन्य पत्र जारी नहीं किया गया है और न ही अभी किसी विभाग में भर्ती को लेकर कोई प्रक्रिया की पहल शुरू हो पाई है, लेकिन युवाओं में यह पूरी उम्मीद है कि जिला स्तर पर भर्ती रोजगार कार्यालयों के माध्यम से होगी। सीधे नहीं तो इन कार्यालयों में पंजीकरण की शर्त उन्हें भर्ती से वंचित न कर दें, शायद इसी भय के चलते ही अब पंजीकरण संख्या में बंपर बढ़ौतरी हो रही है।

जून माह तक हुए इतने पंजीकरण 
जिला रोजगार कार्यालय में जून माह तक दसवीं से नीचे 3077, दसवीं तक 6967, बारहवीं 6901, बीए 2662 व एमए किए 2335 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया।
-----
बढ़ा है युवाओं में पंजीकरण के प्रति रुझान  : सीमा सैनी 
सहायक रोजगार अधिकारी सीमा सैनी का कहना है कि पिछले 15 दिनों से युवाओं में कार्यालय में पंजीकरण का रुझान बढ़ा है। हर रोज सौ से अधिक युवा अपना नया पंजीकरण करवा रहे हैं। वहीं पहले पंजीकृत युवक भी अपना पंजीकरण समय रिन्यू करवा रहे हैं। उन्होंने माना कि जिला स्तर पर ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के सरकार के निर्णय के बाद पंजीकरण में यह इजाफा दिखाई देने ेलगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें