फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘ठेंगा’ दिखाने पर डिपो से मिलेगा राशन

Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विधायक सुधा के निवास पर बातचीत करते हुए राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश में एख नवंबर से उपभोक्ता अपनी इच्छानुसार अच्छे राशन की सप्लाई करने वाले डिपो होल्डर से राशन ले सकेगा। राज्य सरकार की तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सारा डाटा आनलाइन कर दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि राज्य सरकार ने डिपो होल्डर का कमीशन भी दोगुना करने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री रविवार देर रात विधायक सुभाष सुधा के निवास पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में विधायकों के एक शिष्टमंडल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अवलोकन किया था। राज्य सरकार की तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और इस प्रणाली को लोगों के हक को मारने वाले लोगों का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से ही पीडीएस को आनलाइन करने का निर्णय लिया गया हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक नवंबर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आनलाइन कर दिया जाएगा और सभी डिपो पर बायोमैट्रिक्स मशीने लगा दी जाएंगी। इस प्रणाली के तहत सारा डाटा आनलाइन हो जाएगा। डिपो पर परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल पाएगा।
विज्ञापन


इस प्रणाली की खास बात यह भी है कि उपभोक्ता अपने मनपंसद और अच्छा राशन देने वाले डिपो होल्डर से भी राशन लेने में सक्षम होगा। इस आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गलत फायदा उठाने वाले लोगों, डिपो होल्डरों पर भी लगाम कस दी जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से पीडीएस प्रणाली को आधुनिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुन्हेड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें