कुरुक्षेत्र। अब एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में मरीजों को एमआरआई की सुविधा मिलेगी। नागरिक अस्पताल में निजी कंपनी की ओर से आगामी एक माह के अंदर एमआरआई मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इसके लिए अस्पताल के अधिकारियों और निजी कंपनी के बीच तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इस अस्पताल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेश के हर जिले में जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय अस्पताल में हर प्रकार की बीमारी का इलाज किया जाएगा। इस योजना के तहत जिले के एलएनजेपी अस्पताल का भी चयन किया गया है। इस नागरिक अस्पताल में जल्द ही हर प्रकार की बीमारी का इलाज संभव हो पाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा और नागरिक अस्पताल में हर प्रकार की बीमारी का नि:शुल्क इलाज संंभव हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में आगामी एक माह में एमआरआई मशीन को स्थापित कर दिया जाएगा। इस मशीन को निजी कंपनी की ओर से स्थापित किया जाएगा और इस पर कंपनी की ओर से लगभग छह करोड़ का बजट भी खर्च किया जाएगा।