फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब उद्योगों से सीधे जुड़ेंगी आईटीआई, अत्याधुनिक तकनीक युक्त नए ट्रेडों में दक्ष होंगे छात्र

Wed, 04 Mar 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब देश भर की एक हजार नोडल आईटीआई अब सीधे तौर पर उद्योगों से जुड़ेंगी, जिसके साथ ही इनमें पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं अब अत्याधुनिक तकनीक युक्त नए ट्रेड़ों में दक्ष होकर भविष्य में स्टार्टअप कर न केवल अपने सपनों को पंख लगा सकेंगे बल्कि दूसरे युवाओं को भी रोजगार दे सकेंगे। वह देश के विकास में अहम भूमिका भी निभाएंगे।
जानकारी के अनुसार युवाओं को इस स्तर तक दक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्पलाएबलिटी ट्रांस्फोरमेशन थ्रो आईटीआई योजना शुरू की है, जिसे प्रधानमंत्री सेतू भी कहा जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत देश भर की एक हजार आईटीआई को पांच साल तक पूरी तरह से अपग्रेड किया जाना है, जिसके तहत न केवल अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी बल्कि भविष्य को देखते हुए नए ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे। केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकारें उद्योग जगत को सीधे तौर पर जोड़ते हुए इस योजना को अमलीजामा पहनाएंगी। इसके लिए देश की प्रख्यात उद्योगिक कंपनियों ने पहल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
धर्मनगरी में भी बनेगा हब एंड स्पोक आईटीआई क्लस्टर
धर्मनगरी में भी हब एंड स्पोक आईटीआई क्लस्टर बनेगा। इसमें जहां नोडल बन चुकी आईटीआई उमरी हब के रूप में होगी तो वहीं पांच सब आईटीआई को भी इससे जोड़ा जाएगा। इन सभी को अपग्रेड किया जाना है। सरकार की ओर से नए कोर्स शुरू करने के लिए पूरा खाका तक मांगा जा चुका है।

बॉक्स
चार नए ट्रेड शुरू किए जाने की क्षमता, भेजी जा चुकी रिपोर्ट : डॉ जगमोहन
आईटीआई उमरी प्राचार्य डॉ जगमोहन का कहना है कि इस आईटीआई को भी इस योजना में शामिल किया गया है। यहां फिलहाल 20 ट्रेड में पढ़ाई कराई जा रही है जबकि चार नए ट्रेड शुरू किए जाने की अभी क्षमता है और पूरा खाका भी सरकार को भेज दिया गया है। योजना के तहत जो ट्रेड चल रहे हैं उन्हें भी अपग्रेड किया जाना है जबकि नए ट्रेड भी शुरू होंगे। इसके लिए हब एंड स्पोक आईटीआई क्लस्टर बनाया जा रहा है। ऐसे ही सोनीपत व पलवल में भी ये कलस्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाने में लगी सरकार : बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि प्रदेश व केंद्र सरकार देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ रही है। इसी के चले ही युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को पेश किए बजट में हब एंड स्पोक आईटीआई क्लस्टर योजना पर बल दिया है। कुरुक्षेत्र व सोनीपत के कलस्टर बनाने के लिए ही 241 करोड़ का बजट का प्रावधान किया है। इससे युवा अपने सपनों को पंख लगा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें