फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं

Mon, 02 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने व्हाट्सएप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की हैं। इसके तहत विभाग ने व्हाट्सएप नंबर 87380-30604 जारी किया है, जिसके माध्यम से लोग ‘डॉक्टर दोस्त’ सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

इस सेवा के जरिए मरीज घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे, जिससे उन्हें अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े होने से राहत मिलेगी। इसके अलावा मरीज अपनी ब्लड रिपोर्ट और अन्य मेडिकल जांच की तस्वीरें व्हाट्सएप पर अपलोड कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा भाषा में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह सेवा मरीजों को यह भी बताएगी कि कौन-सी दवाइयां कब लेनी हैं और किस प्रकार का खानपान उनके लिए उपयुक्त रहेगा। लोग अपनी बीमारी का नाम व्हाट्सएप पर लिखकर सीधे डॉक्टर दोस्त से परामर्श ले सकते हैं और उचित इलाज व देखभाल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से शुगर समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगी।

जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. अनिल ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से मरीजों को घर बैठे डॉक्टर से परामर्श, दवा संबंधी जानकारी और स्वास्थ्य सुझाव उपलब्ध होंगे। इससे बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता भी कम होगी।

उन्होंने यह भी बताया िक यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा पाते, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस व्हाट्सएप नंबर का उपयोग जिम्मेदारी से करें और केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व परामर्श के लिए ही इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन


निःशुल्क है सेवा, बुजुर्गों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल और समयबद्ध बनाना है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों का समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें