फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब शाहाबाद, पिहोवा व लाडवा सरल केंद्रों पर भी शुरू होगा डिजिटल भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर सरल केंद्र में डिजिटल मोड भुगतान प्रणाली सफल रहने के बाद अब शाहाबाद, पिहोवा व लाडवा में भी यह प्रणाली लागू की जाएगी। इससे लोगों को लोगों को अपने साथ नगद राशि लाने की जरुरत नहीं रहेगी। इस प्रणाली के जरिए लोगों को सिर्फ अपने बैंक डेबिट-क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने के साथ-साथ मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है।
विज्ञापन

पहले ये प्रोजेक्ट थानेसर सरल केंद्र पर शुरू किया गया था, जिसके सफल रहने पर अब उक्त जगहों पर भी इसे लागू किया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक के सहयोग से यूपीआई भुगतान प्रणाली को लागू किया जाएगा। यह पहला ऐसा जिला होगा जहां लोगों की सुविधा के लिए और सरल केंद्रों को कैशलेस बनाने के लिए यह प्रयास किए गए हैं। महज तीन दिनों में 11 काउंटर पर उपभोक्ताओं ने डिजिटल भुगतान प्रणाली के जरिए विभिन्न सेवाओं के लिए चार लाख आठ हजार 990 रुपए की राशि जमा करवाई है।

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरल व अटल सेवा केंद्रों को पूर्णत: कैशलेस बनाया जाए। इससे सरकार का उदेश्य भी सफल होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरल केंद्रों पर पहुंचकर डिजिटल मोड भुगतान प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए। प्रशासन ने पायलट प्रोजेक्ट के रुप में थानेसर सरल केंद्र पर एचडीएफसी बैंक के सहयोग से यूपीआई भुगतान प्रणाली की योजना को 16 जून को अमलीजामा पहनाया गया था। थानेसर सरल केंद्र पर एचडीएफसी बैंक के माध्यम से लोग डिजिटल मोड से भुगतान करने की प्रणाली को पसंद कर रहे हैं। इसलिए 19, 20 व 21 जून को 11 काउंटरों पर तीन दिनों में लोगों ने चार लाख आठ हजार 990 रुपए की जमा करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें