फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब बारिश के पानी से नहीं बर्बाद होंगी फसलें, नहरों में होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब लगातार बारिश हुई तो पानी बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा और न ही फसल खराब होने का खतरा रहेगा। इस पानी की नहरों में आपूर्ति की जाएगी और जरूरत के अनुसार इसे आगे पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने अहम कदम उठाया है।
विज्ञापन

विभाग ने वर्षों पुराने व कंडम हालात में पहुंच चुके तीन विशेष पंप सेटों की सुध ली है। गांव गढ़ी रोडान, मुर्तजापुर व किरमिच में लगाए जाने वाले इन पंप सेटों पर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की रकम खर्च होगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है और 15 अप्रैल से कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है।
इन गांवों के आसपास अक्सर बारिश के सीजन में फसलों में पानी की मार की संभावना बनी रहती है। इसी से छुटकारा दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने अनेक वर्षों पहले यहां पंप सेट लगाए थे लेकिन वर्षों से ये कंडम जैसे हालात में पड़े थे। ऐसे में न केवल फसलों पर जलभराव का खतरा रहता था बल्कि पानी की बर्बादी भी होती थी।
विज्ञापन

डेढ़ माह तक पूरा कार्य करने का लक्ष्य : मुनीश
सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीश बब्बर ने कहा कि डेढ़ माह में यह कार्य पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इनके जरिये आसपास के एरिया में भी जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इससे पहले किसान भी लगातार जलभराव के हालात को झेलते रहे हैं और इस बार भी चिंता की स्थिति उनमें दिखाई देने लगी है। अब सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द काम भी संबंधित फर्म को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें