फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब पुंडरी बस स्टैंड पर कुरुक्षेत्र से जींद की बसों को भी मिलेगा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुंडरी बस स्टैंड पर अब कुरुक्षेत्र-जींद डिपो की बसों को भी काउंटर सुविधा मिलेगी। इससे पहले कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली बसों को पुंडरी बस स्टैंड पर काउंटर नहीं दिया जाता था जिसके कारण यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए कर्मचारियों के बीच कई बार कहासुनी की स्थिति बन जाती थी। इस पर शुक्रवार को करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र डिपो के कर्मचारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। इसमें बसों की समय सारणी और काउंटर व्यवस्था पर विस्तार से मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पुंडरी बस स्टैंड पर कुरुक्षेत्र डिपो की बसों को भी काउंटर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और कर्मचारियों के बीच होने वाले विवाद भी समाप्त होंगे।
यात्रियों को भी इस अव्यवस्था के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, क्योंकि उन्हें बसों के ठहराव और टिकट व्यवस्था के लिए असमंजस का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ट्रैफिक ब्रांच के अधिकारी ईश्वर, राजबीर सिंह, राजेश और नरेंद्र पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें