फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब एक माह बाद होंगे शुभ कार्य

Tue, 16 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

मंगलवार से एक माह के लिए मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही शुरू होंगे। मंगलवार 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो रही है।

श्री खाटू श्याम ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, खरमास में शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य बंद रहेंगे। वहीं यह पौष मास कृष्ण द्वादशी से शुरू होने वाला यह खरमास सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही प्रभावी हो जाता है। खरमास के दौरान भगवान नारायण की आराधना और भगवान सूर्य देव की आराधना और दान पुण्य सेवा का विशेष फल मिलता है। शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में सभी कार्य करने के लिए शुभ तारीख और शुभ मुहूर्त का होना बहुत जरूरी है। जिसका परिणाम बेहतर मिलता है, लेकिन ऐसे में अगले एक महीने सभी शुभ कार्य बंद हो जाएगे।
विज्ञापन

शास्त्री के अनुसार खरमास साल में दो बार लगता है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास का प्रारंभ होता है और जब सूर्य अपने मकर राशि पर आते है तो खरमास समाप्त होता है। अब अगले साल 14 जनवरी को सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएगे, जिसमें 28 जनवरी से गृह प्रवेश और 29 जनवरी से शुभ विवाह और अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें