फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब 10 को गुरुद्वारा धमतान साहिब में बैठक कर फिर एकजुटता दिखाएगा अकाल पंथक मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अकाल पंथक मोर्चा अब 10 फरवरी को जिला जींद के नजदीक गुरुद्वारा धमतान साहिब में बैठक कर अपनी एकजुटता के साथ ताकत दिखाएगा जबकि सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा पंचकूला में 14 फरवरी को बुलाई गई बैठक से एक दिन पहले भी बैठक की जाएगी। हालांकि इस बैठक को लेकर जगह अभी तय नहीं की है लेकिन दूसरे ग्रुपों की नजरें इन दोनों बैठकों पर टिक गई है। जहां 10 फरवरी को होने वाली बैठक में नामित सदस्यों को लेकर चर्चा की जाएगी तो वहीं प्रधानगी पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं इससे अगली बैठक में बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 जनवरी को हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन की पहली कमेटी के चुनाव में सबसे ज्यादा आजाद प्रत्याशी विजयी हुए थे, जिन्होंने अपनी एकजुटता दिखाते हुए पिछले दिनों अकाल पंथक मोर्चा बना लिया था। अभी तक मोर्चा की तीन से चार बार बैठकें हो चुकी है तो वहीं पूर्ण बहुमत का दावा भी जताया जाता रहा है।

झींडा व नलवी ने अभी तक नहीं की मुलाकात
पंथक अकाली दल झींडा ग्रुप के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा व सिख समाज हरियाणा के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी बादलों के हाथों कमेटी जाने से रोकने को लेकर अन्य सभी को एकजुट होने का आह्वान कर चुके हैं लेकिन अभी तक अकाल पंथक मोर्चा के साथ दोनों ही ग्रुप की ओर से कोई विशेष बैठक नहीं हो पाई है। यहां तक कि किसी भी पक्ष की ओर से बैठक में भागीदारी नहीं की गई। हालांकि पंथक अकाली मोर्चा भी स्पष्ट कर चुका है कि बिना शर्त समर्थन दें तो झींडा व नलवी का स्वागत है।
विज्ञापन



संगत के समक्ष रखेंगे वर्तमान कमेटी का लेखा-जोखा : हरमनप्रीत सिंह
थानेसर वार्ड 15 से विजयी रहे हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा सदस्य अब अकाल पंथक मोर्चा के पास ही हैं। अब कमेटी बनाने का मौका मिलने पर जहां शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा वहीं वर्तमान कमेटी द्वारा किए गए खर्च व आय को लेकर पूरा लेखा-जोखा भी संगत के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने माना कि 10 फरवरी को दोपहर एक बजे गुरुद्वारा धमतान साहिब में मोर्चा की बैठक होगी जबकि गत शुक्रवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में भी बैठक की गई थी। करीब तीन घंटे चक चली में नामित सदस्यों के चयन से लेकर कई अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें