फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब थानेसर के लिए एलिवेटेड ट्रैक के नीचे स्टेशन तो ऊपर बनेगा 400 मीटर लंबा प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर में जल्द ही आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण होगा, जोकि पुराने रेलवे स्टेशन की जगह पर ही बनाया जाएगा। इसे एलिवेटेड ट्रैक के साथ जोड़ते हुए 400 मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। एलिवेटेड के नीचे स्टेशन तो ऊपर प्लेटफार्म बनाया जाना है, जिसकी ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। जो मंजूरी के लिए रेलवे मुख्यालय में भेजी गई है। इस पर मुख्यालय की मुहर लगते ही प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआईआरडीसी) द्वारा एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट पर करीब 350 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। थानेसर शहर में पुराने रेलवे स्टेशन की जगह बनाए जाने वाले नये स्टेशन व प्लेटफार्म का बजट भी इसमें ही शामिल माना जा रहा है। इसके बिना अभी तक एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण का बजट करीब 250 करोड़ माना गया है। छह किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण का कार्य अभी अंतिम चरण में है और इसका पहला ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। एलिवेटेड ट्रैक पूरा होने से शहर में यातायात सुगम होगा।
नए स्टेशन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो यात्रियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करेगी। मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बुकिंग काउंटर, लिफ्ट से लेकर अन्य सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। लोगों में अब थानेसर स्टेशन बनने की उम्मीद जगी है। इससे पहले चर्चाएं थी कि थानेसर स्टेशन को हटाया जाएगा और ट्रेन सीधी कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ही रुकेगी। ऐसे में कुरुक्षेत्र विवि के विद्यार्थियों सहित आसपास के अन्य लोगों को लंबी दूरी नापने को मजबूर होना पड़ता।
विज्ञापन





ड्राइंग पास होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य : जेपी लाल
सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेपी लाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म की ड्राइंग तैयार कर मुख्यालय में भेज दी गई है। ड्राइंग पास होते ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें