कुरुक्षेत्र। अब सिंचाई विभाग की ओर से पानी की गुणवत्ता जांच के लिए अटल भूजल योजना के तहत हिरमी में प्रयोगशाला स्थापित की गई है। इसमें हर साल 24 हजार नमूने जांचे जा सकेंगे। वीरवार को इस प्रयोगशाला का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता अरविंद कौशिक ने किया। एसई ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पानी की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अटल भूजल योजना के तहत एक प्रमुख कदम उठाया गया है।
इस प्रयोगशाला में हर दिन 100 नमूने जांचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला के माध्यम से पैरामीटर की जांच की जाएगी, जिसमें विद्युत चालकता, कुल विलिन सॉलिडस, कैल्शियम, सोडियम, पोटाशियम, एल्कलिनिटी,ऐसिडिटी, बाइकार्बोनेट, कार्बोनेट, क्लोराइड, सल्फेट, आयरन, फास्फोरस, फास्फेट, केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, सोडियम अब्साप्र्शन रेशियो आदि को चैक किया जा सकेगा। इससे पानी की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह कदम समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान है और सभी मिलकर इसको सफल बनाएंगे।