फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जा रही 10 वीं तथा 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के मद्देनजर उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने सोमवार को उपमंडल के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण दौरा किया और विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम कपिल कुमार ने कहा कि सोमवार को पिहोवा व इस्माईलाबाद के विभिन्न स्कूलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा श्रवण नाथ स्कूल पिहोवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनैचा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़, राजकीय स्कूल विद्यालय पिहोवा का निरीक्षण किया तथा वहां के प्रबंधों का जायजा लिया। इस कार्य के लिए डीएसपी निर्मल सिंह, ओम प्रकाश प्रधानाचार्य, सुरेंद्र पाल पीजीटी तथा निधि पीजीटी सदस्यों की एक फ्लाइंग टीम बनाई गई है, जोकि केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं।

एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं को नकल रहित पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। इस उद्देश्य की पूर्ति में अगर किसी भी संसाधन की आवश्यकता है तो तुरंत सूचित करें। परीक्षाओं को नकल रहित तरीके से संपन्न करवाने के लिए तमाम प्रबंध सभी परीक्षा केंद्रों पर किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की हुई है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। इस परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी तथा रोशनी इत्यादि की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाएं बिल्कुल शांतिपूर्वक माहौल के साथ संपन्न होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें