कुरुक्षेत्र। नरकातारी गांव में प्राचीन महाभारतकालीन तीर्थ भीष्म कुंड बाण गंगा मंदिर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जय नारायण दास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 15 से 22 मार्च तक चलेगी। 15 मार्च को सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा का आयोजन होगा और दोपहर तीन बजे कथा प्रारंभ होगी। शाम छह बजे आरती होगी। 22 मार्च को कथा के समापन पर हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।