फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से नहीं राहत, पारा 40 के पार

Sun, 15 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
के पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात शहर में करीब आधा घंटा जमकर हुई बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी है। शनिवार को सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। दिनभर हवा की गति एक किलोमीटर प्रतिघंटा से कम रहने की वजह से लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। रात कोई हुई बारिश की वजह से दिनभर शहर में उमस व घुटन का वातावरण बना रहा। भीषण गर्मी व बिजली कटों ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़वाए रखे।
विज्ञापन


हालांकि रात का तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री कम होने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।


शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। शाम को मौसम  में आई तबदीली के बाद रात को करीब आधा घंटा झमाझम बारिश भी हुई, लेकिन गर्मी पर उसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है , हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इससे लोगों को रात के समय मौसम की नमी व कम तापमान ने गर्मी से राहत दिलाई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटो तक मौसम साफ रहने का अनुमान है तथा गर्मी अभी और इजाफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें