फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गंभीर रोगों की दवाएं 6 माह से नहीं

Sun, 15 Feb 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल अस्पताल में मिर्गी समेत कई गंभीर रोगों में दी जाने वाली दवाएं छह माह से खत्म हैं। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर और माइग्रेन जैसे गंभीर रोगों में दी जाने वाली सोडियम वलप्रेट 500 एमजी पिछले छह माह से अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

वहीं एंटीबायोटिक ओफ्लोक्स 200 एमजी, सिफ्लोक्स 500 एमजी और विटामिन डी थ्री सहित दर्जनभर जरूरी दवाएं चार माह से वेयर हाउस से नहीं पहुंची। ऐसे में दवा के लिए मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और महंगी दवाएं निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार वेयर हाउस से एनएसी (नो ऑब्जेक्शन/नॉन-अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट) नहीं मिलने के कारण जिला अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर पर दवा की खरीद भी नहीं कर पा रहा है। लोकल खरीद का निजी दवा विक्रेताओं का अस्पताल प्रशासन पर करीब 50 लाख रुपया अटका पड़ा है। इसे चुकाने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास बजट ही नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें