फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निरुपमा बनी कुरुक्षेत्र योगासन खेल संघ की जिला प्रधान

Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला योगासन खेल संघ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन गीता ज्ञान संस्थानम में किया गया। बैठक अध्यक्षता योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ.जयदीप आर्य ने की ।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन खेल संघ के सचिव डॉ युद्धवीर के मार्गदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वानप्रस्थी ने चुनावी बैठक में कार्य विस्तार हेतु नयी टीम चुनने का आग्रह किया। कुरुक्षेत्र योगासन खेल संघ की नवनियुक्त टीम में सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मंडल में हरियाणा योग आयोग के सदस्य एवं भारतीय योग संस्थान हरियाणा के पूर्व संगठन मंत्री डॉ मनीश कुकरेजा व कुरुक्षेत्र योगासन खेल संघ के पूर्व कार्यकारी प्रधान राजेंद्र भारद्वाज को दायित्व सौंपा गया । उपप्रधान के लिए बृज मोहन, विशाल आर्य व सरिता रोशा, सचिव पद के लिए राजेश चौहान, सहसचिव पद के लिए कमल, दीक्षा व स. हरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद, तकनीकी निदेशक हेतु राजेश कुमार, संगठन सचिव के लिए जगतार सिंह, संपर्क प्रमुख के रूप में दीपक गाबा व सह संपर्क प्रमुख के रूप में मोना वर्मा को नामित किया गया। प्रधान ने सभी उपस्थित सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे अपने पूर्ण सामर्थ्य से योगासन खेल को बढ़ावा देने हेतु उचित प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें