पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और जीवित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखना मानव जीवन के लिए अनिवार्य है। एसडीएम कपिल कुमार ने बताया कि उपमंडल पिहोवा के गांव रामपुर रोड में 15 जुलाई दिन मंगलवार को पर्यावरण स्वच्छता के मद्देनजर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह अपने हाथों से गांव रामपुर रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण करेंग, इसके अतिरिक्त गांव में बने जिम का उद्घाटन भी करेंगी। इस मौके पर वे गांववासियों की समस्याएं भी सुनेंगी।