कुरुक्षेत्र। शहर में हैंड ग्रेनेड के साथ हमले को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को काबू करने के मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस यह खुलासा नहीं कर पाई है कि आरोपी कहां पर हमला करने की फिराक में घूम रहे थे। साथ ही मुख्य साजिशकर्ता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मंगलवार को पुलिस ने काबू आरोपियों की निशानदेही पर एक नई गिरफ्तारी करते हुए, सुरेश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुरेश पहले से हिरासत में लिए गए आरोपियों गुरविंदर और संदीप को हथियार सप्लाई करने वाला था।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे और अमेरिका में बैठे सरगना के निर्देशों पर काम कर रहे थे।