फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिछले पांच दिन से एक भी स्कूल में नहीं पहुंची किताब, पुरानी किताबों के भरोसे बच्चे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूलों में दोपहर की छुट्टी में भोजन करते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 16 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक जिले के किसी भी स्कूल में किताबें नहीं पहुंची हैं। 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक एक भी दिन जिले के किसी भी स्कूल में किताबों का वितरण नहीं हुआ। ऐसे में बच्चों को बिना किताबों के पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांव पिंडारसी के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में करीब 10 बच्चे हैं, जो पूरी तरह से पूर्व के छात्रों की ओर से दी गई किताबों पर आश्रित हैं। वहीं हथीरा, किरमच, तिगरी खालसा और थानेसर के प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा के बच्चों को पुरानी किताबों के भरोसे रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों को मिली है कि वे पुरानी किताबों से ही इन्हें पढ़ाएं।

जिले के पांच खंड थानेसर, बाबैन, शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा में करीब 773 सरकारी स्कूल हैं, जहां छात्र किताबों का इंतजार कर रहे हैं। अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अधिकारी कृष्णा कुमारी ने बताया कि उनके पास बुधवार को संदेश प्राप्त हुआ। इसमें शाहाबाद, पिहोवा और बाबैन के स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा की किताबें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार पब्लिशर के संपर्क में हैं। जैसे ही किताबों का स्टॉक प्राप्त होता है, हम उसे तुरंत स्कूलों में भेज देते हैं। हम पूरी तरह से सप्लाई के अनुसार ही वितरण कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षकों को आदेश जारी, पुरानी किताबों से ही पढ़ाएं

जिले के स्कूलों में तैनात शिक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाएं। इसके लिए इस साल 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। हालांकि नई शिक्षा नीति के तहत कैसा पाठ्यक्रम आएगा, वह किताबें आने के बाद ही तय होगा।

जल्द होगा समस्या का हल : डीईईओ

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक ने बताया कि कुछ छुट्टियों के कारण तो कुछ पब्लिशर की देरी के कारण यह समस्या खड़ी हो रही है। वे लगातार दौरा कर रही हैं। बुधवार को भी वे बाबैन में ब्योरा लेने गई थीं। उन्होंने कहा कि हम लगातार संपर्क में हैं, आने वाले दो से तीन दिन में इस समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें