फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह 17 को, तैयारियों में जुटा संस्थान

Tue, 12 Nov 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 17 नवंबर को 19वे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जांएगी। एनआईटी परिसर में समारोह के लिए तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए एनआईटी के खेल मैदान में 100 बाय 300 का वाटरप्रूफ शेड लगाया जा रहा है। ये जानकारी एनआईटी के प्रवक्ता प्रो. पीसी तिवारी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करं। इस दौरान भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन और रक्षा मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सतीश रेड्डी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में वितरित की जाने वाली बीटेक और एमटेक पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की अस्थायी सूची जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक में अंकित कुमार, लक्ष्मी कुमार और कुनाल मलिक को बेस्ट ऑल राउंड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ विद्यार्थियों को इस बार भी डिजिटल डिग्रियां प्रदान की जाएंगी तो वहीं सभी विद्यार्थी हरियाणवी लिबास में डिग्री लेने पहुंचेंगे, जिसमें छात्र खादी कुर्ता, पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर डिग्रियां लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें