फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वर्ल्ड बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना

Tue, 12 Nov 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा की तरफ से तीन खिलाड़ियों को रूस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए सोमवार को रवाना किया गया। आठ दिवसीय वर्ल्ड बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप 17 नवंबर तक रूस के कजान शहर में आयोजित होगी। इसमें आल इंडिया ट्रेडिशनल रेसलिंग एंड पेंकरेसिन फेडरेशन फाउंडर सीए तम्बोली, प्रेसिडेंट ओमरमुखतार तम्बोली व महासचिव सलिंद्र पाठक के नेतृत्व में हरियाणा की ओर से तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। खिलाड़ियों की रवानगी के लिए एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा की तरफ से एक विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट राकेश खुराना उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कोच अमित धारीवाल के नेतृत्व में खिलाड़ी आर्यन, गुरवंश सिंह अरोड़ा व सुभप्रीत सिंह विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
मुख्यातिथि राकेश खुराना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में क्षेत्र का खेलों में प्रतिनिधित्व करना ना केवल खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है बल्कि अभिभावकों, पूरी एसोसिएशन व क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने खिलाड़ी से अपना शत-प्रतिशत देने की अपील की। इस मौके पर संजीव मल्होत्रा व वतन सैनी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें