कुरुक्षेत्र। एनआईटी गेट पर एंट्री करवाते छात्र-छात्राएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में पिछले दिनों बने तनावपूर्ण माहौल के बाद संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था और छात्रों से जबरन 17 अप्रैल को छात्रावास खाली करवा लिए गए थे। तब से संस्थान विरान पड़ा था लेकिन संस्थान की ओर से 9 मई को छात्रों को दोबारा से छात्रावास में बुलाने के निर्देश के बाद शनिवार को पहली बार 40 के करीब छात्र छात्रावास पहुंचे। इनकी आवाजाही से विरान पड़े संस्थान में दोबारा रौनक लौटने लगी है।
छात्रों को एनआईटी छोड़ने के लिए कई अभिभावक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए बेहद चिंता भरे रहे। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि अब संस्थान छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक संवेदनशीलता से काम करेगा। इस समय संस्थान में परीक्षा का माहौल है। 14 मई से पुन: परीक्षाएं शुरू होंगी और 18 मई से नियमित सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
हॉस्टल-आठ में रहने वाले बीटेक के छात्रों ने बताया कि वे आज ही संस्थान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा उनकी दोस्त थी, जबकि प्रियांशु से अक्सर मेस में मुलाकात होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों के जाने का दुख हमेशा रहेगा, क्योंकि वे उनके बीच के ही साथी थे।
सभी छात्रावास खोले गए, ऑनलाइन होंगे प्रैक्टिकल
डीन अकादमिक डॉ. ज्ञान भूषण ने बताया कि छात्रों की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि प्रैक्टिकल ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों का मनोबल बढ़ाने और हर स्तर पर सहयोग देने के लिए उनके साथ खड़ा है। 18 मई से नियमित परीक्षाएं सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएंगी।
कुरुक्षेत्र। एनआईटी गेट पर एंट्री करवाते छात्र-छात्राएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी गेट पर एंट्री करवाते छात्र-छात्राएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी गेट पर एंट्री करवाते छात्र-छात्राएं। संवाद