फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टीईटी, पुरानी पेंशन और समान वेतन पर शिक्षकों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें देशभर के शिक्षक इकट्ठा हुए। बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, समान कार्य के लिए समान वेतन, अध्यापकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ, एकल अध्यापक विद्यालयों की समस्याएं, रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण नीति और सेवा सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में अध्यापक हितों के खिलाफ कोई प्रतिकूल परिस्थिति बनती है तो संगठन देशभर में संयुक्त आंदोलन और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। बैठक में नई शिक्षा नीति और पुरानी पेंशन योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करते समय अध्यापकों और विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान, राज्य प्रधान तरुण सुहाग, राज्य महासचिव राजेश शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष सुनील यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा माथुर व निशा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में रागनी का विशेष प्रबंध किया गया। वहीं शिक्षकों के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद

कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद

कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद

कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद

कुरुक्षेत्र।अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें